{"_id":"59a46c854f1c1b92018b460e","slug":"101503947909-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने देर रात मंदवाड़ा के जंगल में मुठभेड़ के बाद बोलेरो सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से बोलेरो, तीन तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस रविवार को रात के समय मंदवाड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध हालत में जंगल के रास्ते तेज गति से आती बोलेरो को रोक लिया। बोलेरो सवार बदमाश उतरकर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर कर बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। एक बदमाश पुलिस के कब्जे से बचकर भागने में सफल हो गया। पकडे़ गए बदमाश मेरठ जनपद के पिठलोकर के रहने वाले कामिल और साजिद हैं। तीसरा बदमाश रियावली नंगला का रहने वाला हारून है। मौके से भागने वाला बदमाश रियावली का ही रहने वाला यूसुफ हैं। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। बदमाशों का चालान कर दिया गया है।