{"_id":"59a1c83b4f1c1bf61e8b4916","slug":"101503774779-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में फावडा मारकर पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में फावडा मारकर पत्नी की हत्या
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर में फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। लोई गांव में दंगा पीड़ितों की कॉलोनी में भोजन बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में गुस्से में पति ने घर में रखा फावड़ा उठाकर पत्नी के सिर में मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
फुुगाना थाने के गांव लोई में मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे पर दंगा पीड़ितों की कॉलोनी है। इस कॉलोनी में शामली जनपद के गांव झाल निवासी इकराम अपनी पत्नी फरीदा (35) व बच्चों के साथ रहता है। सितंबर 2013 में जनपद में हुए दंगे के दौरान वह अपना गांव छोड़कर यहां आ गया था। शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में गुस्से में आए पति ने घर में रखा फावड़ा उठाकर पत्नी के सिर में मार दिया। महिला चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर खड़ी यूपी 100 नंबर की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। यूपी 100 के स्टाफ ने पुलिस को देखकर मौके से भागने वाले मृतका के पति इकराम को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष फुगाना केके शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के भाई व उसके पिता को दे दी गई है। मृतका का भाई पानीपत और दिल्ली में रहता है।