{"_id":"622f6d6bcb2bbf125b2a9599","slug":"crime-news-up-ats-team-have-arrested-two-youth-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटीएस ने मुजफ्फरनगर से उठाए दो युवक, इनामुलहक से कराई मुलाकात, पूठताछ में नहीं मिला कोई सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटीएस ने मुजफ्फरनगर से उठाए दो युवक, इनामुलहक से कराई मुलाकात, पूठताछ में नहीं मिला कोई सबूत
Mon, 14 Mar 2022 09:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 14 Mar 2022 09:59 PM IST
सार
यूपी एटीएस की टीम ने मुजफ्फरनगर से भी दो युवकों को उठाया है। दोनों युवकों की इनामुलहक से मुलाकात कराई गई और फिर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस की टीम ने देवबंद में रहने वाले एक युवक को जिहाद से संबंधित वीडियो प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके मुजफ्फरनगर निवासी दो साथियों को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया। हालांकि दोनों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर दोनों को मुचलका पाबंद कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में एटीएस को देवबंद में रहने वाले किसी व्यक्ति द्वारा देश विरोधी विचार धाराओं का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार-प्रसार करने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इनामुलहक उर्फ इनाम इम्तियाज पुत्र इम्तियाज मियां निवासी पटना, थाना गया, जनपद गिरडीह झारखंड जो वर्तमान में देवबंद में रह रहा था। वह एटीएस की सहारनपुर की फिल्ड यूनिट के बाद हत्थे चढ़ा था। उसके साथी के रूप में मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो युवक मोहम्मद फुरकान अली व नबील खान भी प्रकाश में आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चौधरी जयंत सिंह का बड़ा फैसला: रालोद के सभी क्षेत्रीय, जिला और फ्रंटल संगठन तत्काल प्रभाव से किए भंग
सूत्र बताते हैं कि रविवार को एटीएस की टीम गुपचुप तरीके से शहर में पहुंची और दोनों युवकों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। दोनों से इनामुलहक की मुलाकात कराई गई। दोनों पक्षों को सामने बैठाकर जांच पड़ताल व पूछताछ की गई तो मुजफ्फरनगर निवासी दोनों युवकों की गतिविधि सही पाई गई। उनके खिलाफ फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया।
यह भी पढ़ें: यूपी: विधानसभा चुनाव लड़ी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति पर मारपीट और 10 लाख रुपये छीनने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला
इसके बाद एटीएस ने शहर कोतवाली में दोनों के खिलाफ स्थानीय पुलिस की मदद से आईपीसी की धारा 108 के तहत मुचलका पाबंद की कार्रवाई कराई है। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया। एक युवक देवबंद में रहकर काम करता है तो दूसरा शहर में शिव चौक के पास एक दुकान पर नौकरी करता है।