फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: पुलिसकर्मी को मिठाई कम तौल कर देने पर बना विवाद

Sun, 01 Mar 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
crime news
चरथावल। कस्बे में हलवाई ने पुलिसकर्मी को डिब्बे के वजन के साथ मिठाई तौल कर दे दी। एक डिब्बे में 150 ग्राम मिठाई कम पाए जाने पर विवाद बन गया। मामला थाने जा पहुंचा।
विज्ञापन

शनिवार को बाजार में एक पुलिसकर्मी मिठाई की दुकान पर 20 किलो मिठाई लेने पहुंचा। पैकिंग होने के कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मिठाई की दुकान पर पहुंचें। उन्होंने हलवाई को पूरे 5600 रुपये भुगतान कर दिए।
विज्ञापन

एक डिब्बे का वजन किया तो उसमें 150 ग्राम मिठाई कम पाई गई। सभी डिब्बों में इतना ही वजन मिला। पुलिस ने इसकी वीडियो भी बनाई। पुलिसकर्मियों ने कहा कि डिब्बों का वजन मिठाई से अलग होता है। इस पर हलवाई नहीं माना। मामला थाने जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्र भी मौजूद थे। आरोपी हलवाई गणमान्य लोगों काे लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हलवाई ने भविष्य में किसी काे कम मिठाई नहीं देने का वादा किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने कहा मिठाई के वजन से डिब्बे का वजन अलग होना चाहिए। तभी आमजन को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed