{"_id":"6a1c9610fc1e5ed97b08c94f","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-172543-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खलवाड़ा के युवक की सरधना में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खलवाड़ा के युवक की सरधना में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
जानसठ। गांव खलवाड़ा के रहने वाले अविनाश (25) की जनपद मेरठ के सरधना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने शाम को शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव खलवाड़ा निवासी अविवाहित अविनाश (25) जनपद मेरठ के सरधना क्षेत्र में स्थित सरिया मिल में नौकरी करता था। वह सरधना में ही किराये के मकान में रहता था। शनिवार की रात्रि को अविनाश ड्यूटी से वापस अपने कमरे पर जा रहा था। कमरे पर जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने अविनाश को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल युवक को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मेरठ मेडिकल पहुंचे। जब तक अविनाश की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अपने गांव लाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।