{"_id":"6a1f35ec0510fadf30024b04","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-172669-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे की शाहपुर इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम पर कार को बैक करने के दौरान गोदाम पर गैस लेने पहुंचे गांव पलड़ी निवासी 32 वर्षीय कय्यूम की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। गांव सोरम निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कस्बे के मुजफ्फरनगर रोड पर शाहपुर इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम है। मंगलवार की सुबह गांव पलड़ी निवासी 32 वर्षीय कय्यूम अपनी टीवीएस मोपेड पर गैस का सिलेंडर लेने गोदाम पर पहुंचा था। वहां पर गांव सोरम निवासी करीब 30 वर्षीय शेखर भी गैस का सिलेंडर लेने के लिए खड़ा था।
बताया गया कि इसी दौरान गैस गोदाम पर एक कार चालक अपनी कार को बैक करने लगा इसी दौरान पीछे मोपेड पर बैठे कय्यूम को कार की टक्कर लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई । उसकी मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई ।
वहीं घटना में गांव सोरम निवासी शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। सूचना पर सीओ बुढ़ाना भी गैस गोदाम पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। दूसरी ओर गणमान्य लोगों ने मृतक के परिवार को आरोपी पक्ष से आर्थिक मदद दिलाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। उधर गांव सोरम निवासी घायल शेखर के तयेरे भाई लक्ष्य ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी महिला कार चालक के विरुद्ध कार्रवाही करने की मांग की है। संवाद