फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: बहन की हत्या करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी के पैर में लगी गोली

Tue, 02 Jun 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime news
शाहपुर। रविवार दोपहर में गांव आदमपुर में चाकू से गला रेत कर बहन अदीबा (21) की हत्या करने वाले भाई आमिर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार,अज्ञात युवक से बात न करने के लिए समझाने के बाद भी बहन ने उसकी बात नहीं मानी थी। दोनों में विवाद भी हुआ। बहन को डराने के लिए लेकर गए चाकू से उसने बहन की हत्या कर दी थी। एक नही, गले पर कई बार वार किए गए।
विज्ञापन

एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने बताया कि आरोपी युवक हत्या करने के बाद चाकू को घर में छिपाकर भाग गया था। चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया था। देर रात वह चेकिंग के दौरान पुलिस को शाहपुर भौरा कलां मार्ग पर गांव बसी कलां के पास एक ईंट भट्ठे के निकट दिखाई दिया तो उसने पुलिस पर तमंचे से गोली चलाई।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपी से तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी का चालान कर दिया गया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी ने जानकारी दी कि उसकी बहन युवक से बात न करने की बात मान नहीं रही थी। दोनों में विवाद भी हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का गला बुरी तरह से रेत दिया गया था। इसके बाद आरोपी भाग गया था। बेटे को कमरा बंद करता देखकर मां ने चिल्लाना शुरू कर दिया था। लेकिन बेटे ने मां की एक न सुनी। घटना के संबंध में आरोपी युवक की मां नसीमा ने अपने पुत्र के विरुद्ध बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed