{"_id":"6a57e690621e4ae0c0063887","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1013-175939-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ईयरफोन के कारण रेल की आवाज नहीं सुन पाया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ईयरफोन के कारण रेल की आवाज नहीं सुन पाया युवक, मौत
विज्ञापन
मंसूरपुर। कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन के ट्रैक से गुजरना दूधाहेड़ी के अंकित (30) के लिए जानलेवा साबित हुआ। मंसूरपुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंकित कानों में लीड लगाए हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान खतौली की ओर से मुजफ्फरनगर जा रही मालगाड़ी आ गई। अंकित कानों में ईयरफोन लगाए हुए था, इस कारण वह आती हुई मालगाड़ी की आवाज नहीं सुन पाया। मालगाड़ी की चपेट में आने से अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। मंसूरपुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
मृतक बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले एक साल से संविदा पर नौकरी कर रहा था। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य पहुंचे। आसपास के लोगों की भी भीड़ लग गई। सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।