{"_id":"6a5e80a8ec5bacffa50b528f","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-176329-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बस से उतरते ही बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बस से उतरते ही बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
रतनपुरी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फुलत अंडरपास के निकट रविवार रात बस से उतरते समय राजन (24) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में राजन के अलावा बाइक सवार विनय (24) की भी मौत हो गई।
राजन का चयन प्राथमिक स्कूल नावला में शिक्षक के पद पर हुआ था। घर में खुशी के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहा था। इसी में शामिल होने के लिए वह देर रात बस में सवार होकर घर के लिए निकला था। फुलत गांव निवासी राजन गुरुग्राम की निजी कंपनी में काम करता था। वह रविवार रात बस में अपने गांव लौट रहा था। इस बीच वह रात करीब साढ़े 12 बजे वह अंडरपास पर रोडवेज बस से उतरने लगा। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद राजन उछलकर दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार गाजियाबाद के विनय और दीपांशु भी हाईवे पर घिसटते चले गए। हादसे में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने सभी घायलों को खतौली सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टरों ने राजन और विनय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गाजियाबाद के युवकों के परिजनों को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
मृतक फुलत निवासी राजन अविवाहित था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। फिलहाल वह गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता था।
अगले महीने एक अगस्त को राजन को प्राथमिक स्कूल नावला में प्राथमिक शिक्षक के रूप में नौकरी जॉइन करनी थी। घर पर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए वह देर रात बस में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया। उसके पिता महेश कुमार खतौली सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।