{"_id":"6a57ed96b91100bd9006cfd8","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-175964-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पिता व भाई के साथ जुनैद भी कराता था धर्मांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पिता व भाई के साथ जुनैद भी कराता था धर्मांतरण
विज्ञापन
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने फुलत स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया के संचालक हिफजुर्रहमान के साथ उनका बेटा जुनैद भी धर्मांतरण कराता था। पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान तमंचा बरामद कर गिरफ्तार किया है।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फुलत निवासी मोहम्मद यूनुस ने फुलत स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसे के संचालक मौलाना हिफजुर्रहमान अंसारी तथा उसके बेटे जुबेर अंसारी के विरुद्ध कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर मदरसा संचालित करने तथा जबरन हिंदुओं का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इस मामले में जांच के दौरान मौलाना हिफजुर्रहमान के दूसरे बेटे जुनैद का नाम भी इस कृत्य में प्रकाश में आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ जुनेद की भी तलाश शुरू कर दी थी। वांछित आरोपी जुनेद को चेकिंग के दौरान फुलत-सठेड़ी मार्ग से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मेरठ के ब्रह्मपुरी, सिविल लाइन के अतिरिक्त रतनपुरी थाने पर करीब आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान किया है। अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी हैं। ज्ञात रहे कि गिरफ्तार आरोपी पर उसकी तलाकशुदा पत्नी ने भी एसएसपी कार्यालय पहुंच कर धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
वांछित दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि पुलिस को मौलाना हिफजुर्रहमान व उसके पुत्र जुबेर को जल्द पकड़ना चाहिए। उन्होंने रतनपुरी क्षेत्र की एक बेटी के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
इन लोगों के धर्मांतरण का लगाया गया था आरोप
बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज का आरोप है कि भैंसी निवासी जुगनू शर्मा का नाम बदलकर अब्दुल रहमान कर दिया गया। जबकि मेरठ के काशी का नाम बदलकर अकरम कर दिया गया। पंजाब के एक युवक का नाम बदलकर शरीफ कर दिया गया। वाल्मीकि समाज की बेटी मुस्कान का धर्म परिवर्तन कराकर फुलत निवासी नदीम से तथा पिंकी का धर्म परिवर्तन कराकर उसका निकाह फुलत निवासी फुरकान से करा दिया गया। इनके अतिरिक्त रथेड़ी निवासी राहुल कश्यप का भी धर्मांतरण भी इसी मदरसे में आरोपियों ने कराया था।
-- -