फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: दूसरे समुदाय के युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 16 Jul 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime news
रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर चाकू के बल पर नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने तथा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की हैं।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही दूसरे समुदाय का एक युवक वसीम 7 अप्रैल को चाकू के बल पर जबरन उसे खींचकर ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बनाई। तभी से आरोपी वसीम और उसका एक साथी जावेद उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देते आ रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों युवक उसके ऊपर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहे हैं। शुरू में तो पीड़िता ने डर के कारण यह बात घर वालों से छिपाई रखी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब दस बजे आरोपी वसीम उसे गांव के मंदिर के बाहर मिला तथा फिर से उसे धर्म परिवर्तन कर उसके साथ निकाह करने की बात कहने लगा। जब उसने उसका विरोध किया, तो आरोपी युवक ने उसके साथ गाली गलौज की तथा मुस्लिम न बनने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने युवती को फुलत मदरसे में ले जाकर 50 हजार रुपये दिलवाने तथा धर्म परिवर्तन कराकर हैदराबाद ले जाकर निकाह करने को भी कहा। पीड़िता युवती ने ये सारा वाकया अपने परिजनों को बताया। इसकी जानकारी दूसरे आरोपी जावेद को लगते ही उसने उसके घर आकर उसके भाई के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को एक बार फिर से आरोपी वसीम की बहन नैना तथा उसकी माता उनके घर आई तथा कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर चली गई। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपीगण उसे काफी समय से व्हाट्सएप तथा इंस्टाग्राम पर धमकी देते आ रहे हैं तथा ब्लैकमेल करते आ रहे हैं। बुधवार की शाम को हिंदूवादी संगठन विहिप के जिला मंत्री सोहनवीर सिंह व अन्य के साथ पीड़ित युवती परिजनों सहित रतनपुरी थाने पहुंची। जहां युवती ने चारों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक राकेश कुमार ने बताया कि मामले के संबंध में युवती की तहरीर पर दो महिलाओं सहित चार लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed