फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: एक ठेकेदार काली सूची में, दूसरे पर एक लाख जुर्माना

Wed, 06 May 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime news
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग निर्माण कार्यों में अनियमितता और लापरवाही बरतने के मामले में एमडीए ने दो पंजीकृत ठेकेदारों पर कार्रवाई की है। एक ठेकेदार को काली सूची में डाला गया है, जबकि दूसरे पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए निर्माण कार्य मानक अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एमडीए की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत भोपा रोड बाईपास क्रॉसिंग से एक नाले का निर्माण प्रारंभ कराया गया था। इसके लिए 53 लाख रुपये का बजट तय किया गया था। निर्माण के दौरान मानक अनुसार कार्य न करने और अनियमितता बरतने की शिकायत एमडीए से की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में विभाग की ओर से जांच कराई गई। एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई। नाला निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार सुमित मलिक को काली सूची में डाल दिया गया। उन्होंने बताया कि खतौली के दयालपुरम कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इसका ठेका कपिल कुमार नाम के ठेकेदार को दिया गया था लेकिन निर्माण में अनियमितता बरती गई। विभाग की ओर से कराई गई जांच में निर्माण में मानकों का उल्लंघन पाया गया। इस पर ठेकेदार से सभी निर्माण कार्य मानकों के अनुसार कराने के साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed