फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: सेवा योजकों पर छापा, आठ बाल श्रमिक मुक्त कराए

Sun, 15 Feb 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime news
मुजफ्फरनगर। शहर में बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया गया। श्रम विभाग के अधिकारियों ने सेवा योजकों पर छापा मारा। चाइल्ड हेल्प लाइन टीम, एचटी थाना पुलिस की मौजूदगी में आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

डीएम उमेश उमेश मिश्रा के आदेश पर सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के निर्देशन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी बालेश्वर सिंह एवं शालू राणा थाना एएचटी प्रभारी जय सिंह भाटी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम की ओर से सेवा योजकों पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

शहर के साईं धाम, जानसठ रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, भोपा रोड, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर छह सेवा योजकों के विरुद्ध श्रम परिवर्तन अधिकारी की ओर से विधिक कार्रवाई की गई। इसमें आठ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने कहा कि कोई भी सेवा योजक 18 वर्ष से कम आयु के बालक से प्रतिष्ठान पर किसी भी प्रकार का कार्य न कराए। बालक का सर्वप्रथम अधिकार शिक्षा पर है। चेतावनी दी कि यदि कोई भी सेवा योजक बालक से कार्य कराता हुआ पाया जाता है उसके विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

थाना एएचटीयू टीम से सब इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से सचिन एवं सागर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पैरा लीगल वालंटियर गौरव मालिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed