फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: कुत्ते के हमले में बालक घायल

Tue, 16 Dec 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime news
कांधला। क्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी तीन वर्षीय बालक को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बालक को एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी नमन पुत्र नितिन सोमवार दोपहर को अपने घर के बाहर आंगन में खेल रहा था। उसी समय पारिवारिक दादा के यहां से आए पिटबुल ने नमन पर हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नमन के चिल्लाने की आवाज पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे और काफी प्रयास के बाद पिटबुल कुत्ते से नमन को छुड़ाया। घायल नमन की दादी मिथलेश व पिता नितिन कुमार बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला लेकर पहुंचे और वहां पर उसका टीकाकरण कराया गया। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed