फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cricket lovers frustrated with India's defeat

भारत की हार से हताश हुए क्रिकेट प्रेमी

Mon, 19 Jun 2017 12:20 AM IST
मुजफ्फरनगर, अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Cricket lovers frustrated with India's defeat
match - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। आईसीसी की चैंपियन ट्रॉफी के महामुकाबले में भारत की करारी हार से क्रिकेट प्रेमी हताश हैं।  कहना है कि भारत के पास चैंपियन ट्रॉफी जीतने का सुनहरा अवसर था, मगर भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया।
विज्ञापन


एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर का कहना है कि भारत की पूरे मैच पर शुरू से ही कोई पकड़ नहीं थी। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी नहीं की तथा क्षेत्ररक्षण भी सहीं नहीं किया। बल्लेेबाजों ने धैर्य का परिचय नहीं दिया और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए।
विज्ञापन


दिनकर प्रजापति, अमित उर्फ सीटू, शिवम चौधरी, धन्नू का भी कहना है कि पाक से मुकाबले में भारतीय टीम ने पूरी तरह से घुटने टेक कर हार स्वीकार करने का कार्य किया है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों का काफी हताशा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश की नजरें आज भारतीय टीम पर थी, मगर वो जीत दर्ज नहीं कर सके। उधर, इससे पहले रविवार दिन में  इस मैच को देखने के लिए लोगों में जितना उत्साह रहा, उससे अधिक जीत के लिए दुआओं में जुनून नजर आ रहा था। मैच देखने के लिए लोग दोपहर टीवी से चिपक गए। दिनभर सड़क और बाजार बेजान नजर आए। 

महामुकाबले देखने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह था। दोपहर होते ही लोग घरों में कैद हो गए और टीवी से चिपक गए थे। पुलिस प्रशासन ने भी पल-पल पर भी निगाह रखी।

मगर जैसे-जैसे भारत की हार नजदीक आती गई, लोग अपने टीवी सेट बंद कर अन्य कार्य में लग गए। देर रात भारत की मैच में हार होने पर पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए। शहर के तमाम थानाध्यक्षों को पुलिस बल समेत भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। देर रात तक पुलिस गश्त कर रही थी।

संवेदनशील स्थानों पर कड़ी चौकसी   
मुजफ्फरनगर। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखा था। मिश्रित आबादी और संवेदनशील जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शनिवार देर रात ही प्रभारी निरीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश कर दिए गए थे। लंदन में चल रही चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में रविवार को भारत-पाकिस्तान का फाइनल मैच खेला गया। दोपहर तीन बजे से मुकाबला प्रारंभ हुआ। पुलिस प्रशासन ने मैच को देखते हुए शांति व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।


एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पूरी सुरक्षा की कमान थामे रखी। एसपी ने बताया कि शहर तथा देहात में मिश्रित आबादी और संवेदनशील जगहों पर भारी पुलिस बल लगाया गया है। साथ में पीएसी को भी तैनात किया गया है। शहर में मीनाक्षी चौक, शिव चौक, शामली बस स्टैंड के आसपास, कच्ची सड़क आदि जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। (ब्यूरो)           
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed