फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Create society with good values: Gurudatta

उत्तम संस्कारों से समाज का सृजन करें : गुरुदत्त

Wed, 29 Mar 2023 08:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Create society with good values: Gurudatta
आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के स्थापना दिवस पर यज्ञ और सत्संग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की एकता, समृद्धि और जन कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी गईं। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि उत्तम संस्कारों से समाज और राष्ट्र का सृजन करें।

ए टू जेड रोड पर स्थित स्कूल में यज्ञ में आहुतियां देकर संस्थापक चौधरी इलम चंद आर्य की स्मृति को नमन किया गया। यज्ञ ब्रह्म आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कारों से जीवन का निर्माण करें। माता-पिता और शिक्षक के सद्गुणों और आचरण से भावी पीढ़ी संस्कारित बनती हैं। महापुरुषों एवं शहीदों के त्याग, तप, सेवा और बलिदान का महत्व समझे।
विज्ञापन


शुकतीर्थ से पधारे स्वामी भजनानन्द सरस्वती ने कहा कि बच्चों का बौद्धिक, आध्यात्मिक , मानसिक विकास ही शिक्षा का मूल उद्देश्य है। अनुशासन और ईमानदारी से जीवन संवारे। भजनोपदेशक सतीश सुमन आर्य ने प्रेरक भजन सुनाये। यज्ञमान डॉक्टर सत्यवीर सिंह आर्य एवं उर्मिला सिंह तथा पुरोहित सुश्री मुकेश रानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर युद्धवीर सिंह, मनोज जड़ौदा, संदीप शर्मा, कुलदीप गुप्ता , विनय कुमार, जसबीर सिंह, नीरज बालियान , संदीप मालिक , शिवकुमार, सहदेव सिंह आर्य, नीरज शास्त्री, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, योगेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।




मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

मुजफ्फरनगर। समारोह में पिछले शैक्षणिक सत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुने गए अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सोनिका आर्य को सिप अबेकस संस्था की रीना अग्रवाल ने प्रतीक चिह्न भेंट किया। संस्था प्रबंधक सुघोष आर्य ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed