{"_id":"61aa694658295f5d422be09e","slug":"create-fear-free-environment-for-voting-chandra-bhushan-singh-muzaffarnagar-news-mrt5674784183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए बनाएं भयमुक्त माहौल : चंद्रभूषण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए बनाएं भयमुक्त माहौल : चंद्रभूषण सिंह
विज्ञापन
चौधरी छोटूराम कालेज में प्रशिक्षण कार्यशाला मे मंचासीन अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के लिए बनाएं भयमुक्त माहौल : चंद्रभूषण सिंह
मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि अधिकारी मतदेय स्थल और मतदान केंद्रों का ब्योरा एकत्र कर लें। पारदर्शी और भयमुक्त मतदान होना चाहिए। किसी भी मतदाता को केंद्रों पर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
छोटूराम डिग्री कॉलेज में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र समस्त मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का भ्रमण कर लें। रैंप, पेयजल, फर्नीचर, शेड उपलब्ध है या नहीं निर्धारित प्रारूप पर भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। वल्नरेबिलिटी मैपिंग की तैयारी भी कर लें और वल्नरेबिलि एरिया व क्रिटिकल बूथों का भी विवरण एकत्रित कर अध्ययन कर लें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं अथवा मतदाताओं के समूह का ग्राम मजरा व क्षेत्रवार चिन्हीकरण कर लें, जिन्हें किसी भी प्रकार भय मतदान के समय होने की संभावना हो या किसी के द्वारा एक पक्ष में मतदान डालने हेतु डराया धमकाया जा रहा हो। बीएलओ के द्वारा फार्म का सघन सत्यापन भी किया जाए। इस कार्यशाला मे इंजीनियरों के द्वारा ईवीएम की भी जानकारी दी गईं। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर, पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल निर्वाचन प्रशांत कुमार प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र कुमार मौजूद रहे।