{"_id":"5755c66e4f1c1be6209c5787","slug":"crash-killed-two-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के विजय नगर निवासी नसीम (25) पुत्र सलीम, बिजनौर निवासी अंशुल (24) पुत्र प्रमोद, गाजियाबाद के दादरी निवासी दीपक, प्रिंस और आगरा निवासी अभिषेक गाजियाबाद में ही किसी कंपनी में काम करते हैं। सोमवार सुबह पांचों दोस्त कार लेकर गाजियाबाद से हरिद्वार में घूमने के लिए निकले थे।
सुबह करीब छह बजे नेशनल हाईवे पर गांव जड़ौदा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कई पलटे खाते हुए कार सड़क पर पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार से घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान नसीम और अंशुल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को फोन पर सूचना कर दी है।