{"_id":"63066d85376167347a46a257","slug":"cow-is-sick-doctors-do-not-come-what-is-the-use-of-control-room-muzaffarnagar-news-mrt602334035","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय बीमार है, डॉक्टर आते नहीं, किस काम का कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय बीमार है, डॉक्टर आते नहीं, किस काम का कंट्रोल रूम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लंपी के बढ़ते प्रकोप ने पशुपालकों की बेचैनी बढ़ा दी है। प्रत्येक विकास खंड में बीमारी फैल रही है। हालात यह है कि 600 कॉल रोजाना कंट्रोल रूम में पहुंच रही है। पशुपालकों का आरोप है कि कंट्रोल रूम में पशु के बीमार होने की सूचना नोट कराई गई, लेकिन फिर भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। जिले में बीमार पशुओं की संख्या ढाई हजार हो गई है।
शहर के नुमाइश कैंप निवासी पशुपालक अमित कुमार का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम में कॉल कर गाय की बीमारी की सूचना दी थी। बीमारी के विषय में पूरी जानकारी ली गई। पहले कहा गया कि गाय को पशु अस्पताल ले जाओ। पशुपालक ने गाय की स्थिति गंभीर होने के कारण असमर्थता जताई, इस पर कंट्रोल रूम की ओर से कहा गया कि डॉक्टर भेजते हैं। पशुपालक का कहना है कि दो दिन बाद भी अभी तक डॉक्टर नहीं आए।
नुमाइश कैंप निवासी राजीव कुमार का कहना है कि कंट्रोल रूम में कॉल रिसीव ही नहीं की गई। पशुपालकों की कॉल को गंभीरता से सुना जाना चाहिए, इस वक्त बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन
पशु चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम में रोजाना 600 कॉल की जा रही है। कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक लोगों के पशुओं को उपचार दिया जाए। हर जगह टीम भेजने की भी कोशिश होती है। जहां डॉक्टर नहीं पहुंच पाए, वहां भी टीम भेजकर हाल दिखवाया जाएगा। - डॉ. दिनेश कुमार, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
खतौली में तीन गायों की मौत
खतौली। गांव शेखपुरा में लंपी बीमारी के चलते आठ दिनों में तीन गायों की मौत हो गई। पशुपालक अनिल कुमार, आस मोहम्मद और नूरू की एक-एक गाय की मौत हो चुकी है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में 240 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में है।
जीवना में एक और तालड़ा में तीन पश्ुाओं की मौत
मंसूरपुर/जानसठ। मंसूरपुर के गांव जीवना में एक गोवंश के लंपी बीमारी से मौत हो गई। पशुपालकों में दहशत व्याप्त है। जानसठ के गांव तालड़ा में बीमारी से ग्रसित तीन पशु की मौत हो गई। गांव जीवना के ग्राम प्रधान मोहित अहलावत ने बताया कि बुधवार को गांव में लंपी बीमारी के चपेट में आ जाने से मुकेश कुमार कश्यप के बैल की मौत् हो गई है।
किसने क्या मांग की
जानसठ के भाकियू के तहसील अध्यक्ष बिट्टू ठाकुर ने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह से मांग की है कि लंपी बीमारी तहसील क्षेत्र के कई गांवों के पशुओं के अंदर फैल चुकी है। जिससे पशुपालक बेहद चिंतित हैं। हर गांव में डॉक्टर भेजे जाने चाहिए।
पशुपालक इन नंबरों पर दें सूचना
प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नंबर 9897715888, 9897749888 पर सूचित कर सकते है।
बघरा में पशुपालकों को किया जागरूक
बघरा विकास खंड में पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को जागरूक किया। लालूखेड़ी पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. हर्षवर्धन ने पशुपालकों को जागरूकता बरतने की सलाह दी है।