{"_id":"6ac8f81bde2dabe3060904c7","slug":"cow-injured-in-attack-by-banned-pitbull-dog-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-182674-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित कुत्ते पिटबुल के हमले से गाय घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रतिबंधित कुत्ते पिटबुल के हमले से गाय घायल
विज्ञापन
- गाय के मालिक ने थाने में तहरीर देकर कुत्ते के मालिकों पर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के धमात में प्रतिबंधित पिटबुल कुत्ते के हमले से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। गाय के मालिक ने थाने में तहरीर देकर कुत्ते के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि जान बूझकर कुत्ते से गाय पर हमला कराया गया।
गांव धमात नहर पुल निवासी सत कुमार ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी गाय घर के सामने पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। गांव सुवाहेड़ी निवासी सौरभ और गांव रंडावली निवासी पंकज अपने दो अज्ञात साथियों के साथ एक शिकारी पिटबुल कुत्ता लेकर आए।
उन्होंने कुत्ते को सतकुमार की गाय पर छोड़ दिया। कुत्ते ने गाय पर हमला कर उसे बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दर्जनों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और किसी तरह गाय को कुत्ते के चंगुल से बचाया। हालांकि, तब तक कुत्ते ने गाय के शरीर पर कई जगह काटकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। गाय की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित सतकुमार ने पुलिस से अपनी तहरीर में नामजद लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी डॉ मानवेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।