फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Covid Center built in Jayabharat Inter College

जयभारत इंटर कॉलेज में बना कोविड सेंटर

Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Covid Center built in Jayabharat Inter College
जयभारत इंटर कॉलेज में बना कोविड सेंटर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे के चलते प्रशासन ने कस्बा स्थित जयभारत इंटर कॉलेज को कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। यहां कोरोना मरीजों के लिए 30 बेड की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।
देहात क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे गांव-देहात में बीमारी को लेकर दहशत का माहौल बनने लगा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के चलते प्रशासन ने अब कस्बा स्थित जयभारत इंटर कॉलेज में कोविड सेंटर स्थापित किया है। कोविड सेंटर में फिलहाल छह कमरे अधिग्रहित करते हुए उनमें 30 बेड स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार को तहसील सदर के नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह कोविड सेंटर में पहुंचे और निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नए बनाए गए कोविड सेंटर में दिन में लेखपाल सियानंद, राजपाल त्यागी और संग्रह अमीन बिजेंद्र की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, रात्रि में लेखपाल सतेश्वर त्यागी और चंद्रपाल अमीन को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बरला में किया गया सैनिटाइजेशन
छपार। क्षेत्र के गांव बरला में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पति परमात्मा शरण ने कोरोना महामारी को लेकर दवा छिड़कवाते हुए गांव में सैनिटाइजेशन कराया। प्रधान पति ने अपने खर्च पर टैंकरों में दवाई भरवाकर गली-मोहल्लों में छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में भी नहीं शुरू हुआ कोविड सेंटर
पुरकाजी। कस्बे में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते प्रशासन ने कस्बे के बाहर स्थित मुस्कान लाइफ केयर सेंटर को एल-वन कोविड सेंटर बनाने का निर्णय लिया था। इस बाबत गत एक मई को सीएमओ डॉ एमएस फौजदार व एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मुस्कान लाइफ केयर सेंटर का निरीक्षण भी किया था। एक सप्ताह बीतने के बावजूद अब तक यह कोविड सेंटर चालू नहीं हो पाया है। इस बाबत एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि कोविड एल-वन सेंटर बनाने के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही सेंटर चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed