{"_id":"63750f97e25106494c4cfc2a","slug":"court-acquitted-former-mla-shahnawaz-rana-in-sexual-assault-attempt-case-after-21-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोर्ट का फैसला, 21 साल बाद पूर्व विधायक शाहनवाज राना दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोर्ट का फैसला, 21 साल बाद पूर्व विधायक शाहनवाज राना दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दोषमुक्त
Wed, 16 Nov 2022 09:58 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:58 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : कोर्ट ने 21 साल बाद पूर्व विधायक शाहनवाज राना दुष्कर्म के प्रयास के मामले में दोषमुक्त करार दिए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक एवं उद्यमी शाहनवाज राना चर्चित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 21 साल बाद दोषमुक्त करार दिए गए हैं। दिल्ली की दो युवतियों ने राना समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-चार ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन में दिल्ली निवासी युवती ने पांच अक्तूबर 2001 को मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का कहना था कि उन्हें दिल्ली से मुजफ्फरनगर बुलाया गया था। जब वह मुजफ्फरनगर पहुंची तो यहां मीनाक्षी चौक के करीब शाहनवाज राना ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक राना और उनके दो साथी खालापार निवासी इमरान और सरताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। राना मामले को लेकर हाईकोर्ट भी गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-चार में हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता आफताब कैसर का कहना है कि साक्ष्यों के अभाव में पूर्व विधायक और अन्य आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया है।
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत