{"_id":"61116a808ebc3e72de70ded2","slug":"couple-thrashed-for-resisting-molestation-muzaffarnagar-news-mrt551187098","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर छेड़छाड़, विरोध पर दंपती को पीटा
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती को पीटा
मुजफ्फरनगर। गांव के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने घर की महिलाओं और पुरुष सदस्यों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता व उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव के मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि गांव बहेड़ी निवासी आस मोहम्मद व वासिल शनिवार की रात घर में घुस गए और उसे अकेली पाकर अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फिर से महिला के घर पहुंचे और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला को बचाने के लिए उसका शौहर वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार कराते हुए महिला की तहरीर पर गांव बहेड़ी निवासी आस मोहम्मद, वासिल, कामिल, सादिया जहां, मेहराज, आकिल, सोनिया, सादिक, नौशाद व गुड्डों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।