फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple married in temple of police station

प्रेमी युगल ने थाने के मंदिर में की शादी

Sun, 06 May 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 06 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Couple married in temple of police station
नवदंपति और आशीर्वाद देते परिजन और थाना प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका के सामने आखिरकार परिजनों को झुकना ही पड़ा। दोनों परिवारों की सहमति से मंसूरपुर थाना के मंदिर में युवक और युवती एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंध गए। इस अवसर पर मंसूरपुर पुलिस स्टाफ सहित कई अन्य लोगों ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


भोपा के गांव बेड़ाहेड़ी निवासी युवती का प्रेम प्रसंग सिखेड़ा के गांव बिहारी के युवक से चल रहा था। शुक्रवार को युवती को पता चला कि परिजन उसकी शादी कहीं और करने की तैयारी कर रहे हैं। युवती शुक्रवार की रात को घर छोड़ कर मंसूरपुर थाने आ गई।
विज्ञापन


मंसूरपुर इंस्पेक्टर केपीएस चाहल से युवती ने जब पूरा मामला बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, तो इंस्पेक्टर ने युवती के परिजनों को थाने से बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को भी थाने बुला लिया। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि युवती अपने परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई तथा प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। बाद में युवती की जिद को देखकर दोनों परिवारों को झुकना पड़ा। परिजनों ने दोनों का थाने में स्थित मंदिर में जयमाला पहनाकर शादी के बंधन में बांध दिया।

शादी के अवसर पर युवती का पिता महिपाल, मां सुरेश, बहन शीला तथा युवक के परिजनों की ओर से मां राजेश तथा दादा महावीर उपस्थित हुए। युवती के पिता महिपाल ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से बिना दान दहेज के शादी हुई है।

इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कि युवती हमारे थाने के पास सुबह छह बजे हमें मिली। हमने परिजनों को बुलाकर युवती को उन्हें सौंप दिया। बाद में दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से दोनों की शादी करा दी। थाने के मंदिर में शादी हुई इस नाते पुलिस स्टाफ  ने भी दोनों को आशीर्वाद दिया। शादी का निर्णय  दोनों परिवारों का था। 

पुलिस ने निकाह रुकवाया
भोपा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने निकाह करने की सभी तैयारियों को रुकवा दिया। बिहार प्रांत के जिला गोपालगंज की निवासी महिला बच्ची के साथ शुक्रवार को थाने पहुंची थी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव गादला निवासी युवक ने बिहार में ही उससे कोर्ट मैरिज किया था।

अब वह अपने गांव आकर दूसरा निकाह करना चाहता था। इसकी खबर उसको लग गई थी। यहां आकर पता चला कि पति पांच मई को दूसरा निकाह करने जा रहा है। पुलिस ने निकाह करने जाने की सभी तैयारी बंद करा दी थी।


मीरापुर क्षेत्र के गांव में जिस युवती से निकाह होना था। युवती के परिजनों ने आनन फानन में दूसरे युवक से उसका निकाह कर दिया। थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि पहली पत्नी के पति ने अब दूसरा निकाह करने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed