Muzaffarnagar: प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर, एक माह पहले हुई थी युवती की शादी
मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमिका की शादी एक माह पूर्व हुई थी। उसकी मौत हो गई जबकि प्रेमी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों के एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और यह मामला लोगों की चर्चा का विषय बन गया है।
प्रेमिका की एक माह पूर्व ही हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, युवती की शादी एक माह पूर्व गैर जनपद में हुई थी। लेकिन उसका प्रेम संबंध किसी अन्य युवक से पहले से चल रहा था। रविवार को जब युवती घर पर अकेली थी और परिजन खेतों में गए हुए थे, उसी समय उसने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: शाही जामा मस्जिद में आज होगी बैठक, ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने पर होगा निर्णय; जानें क्या है पूरा मामला
अस्पताल में मौत, प्रेमी का इलाज जारी
युवती की हालत बिगड़ती देख ग्रामीणों ने उसे भोपा के अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे घर ले जाया गया, लेकिन तबीयत और खराब होने पर दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, युवती के प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना पुलिस को नहीं मिली कोई सूचना
भोपा थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।