फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country will prosper by enactment of law on population growth: Omanand

जनसंख्या वृद्धि पर कानून बनने से समृद्ध होगा देश : ओमानंद

Wed, 02 Nov 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Country will prosper by enactment of law on population growth: Omanand
वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर स्वामी ओमानंद का किया गया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। आओ बनाए आर्यवृत्त अभियान के संयोजक स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि पर कानून बनेगा, तभी देश समृद्ध और सशक्त बनेगा। धर्मांतरण के जरिये वैदिक संस्कृति मिटाने का षड्यंत्र सुनियोजित है।
संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर पधारे स्वामी ओमानंद सरस्वती का यज्ञ के उपरांत आचार्य गुरुदत्त आर्य ने शॉल और सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया गया। स्वामी ने कहा कि भारत की समृद्ध, उन्नतशील देश बनाने के लिए मोदी सरकार संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए। बेहिसाब जनसंख्या बढ़ोत्तरी से शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और बेरोजगारी की दिक्कतें बढ़ गई है। राष्ट्रहित में जातिवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद, आरक्षणवाद, भाषावाद, पूंजीवाद, अल्पसंख्यकवाद से उत्पन्न भेदभाव को दूर करने के लिए समान नागरिक व्यवस्था को ही प्राथमिकता दी जाएं। धर्मांतरण को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्यवृत्त ऋषियों की भूमि है, तन-मन-धन का समर्पण कर वैदिक संस्कृति को अक्षुण्य रखने का संकल्प लें। हिंदी और संस्कृत को प्रधानता देंगे, तभी भारत विश्वगुरु बनेगा। शिक्षा में सुधार की आवश्यकता है। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि चरित्र निर्माण से राष्ट्र में सत्य, न्याय और नैतिकता सुदृढ़ होगी। प्रत्येक परिवार एक संतान को अवश्य गुरुकुल में पढ़ाएं। युवा सत्यार्थ प्रकाश पड़ेंगे तो उन्हें अपनी संस्कृति पर गौरव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, गजेंद्र सिंह राणा ने स्वामी जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी के प्रबंधक पीके निर्वाल, कल्याणकारी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह, पंडित राजपाल आर्य, सुभाष चंद त्यागी, डॉ. नीरज शास्त्री, आर्य इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक सुघोष आर्य, यशपाल आर्य, वेदपाल सिंह, सुधीर आर्य, डॉ. सतीश आर्य, आदित्य आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन आरपी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed