फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country will progress with mutual harmony: Maulana Amjad

आपसी सद्भाव से तरक्की करेगा मुल्क : मौलाना अमजद

Fri, 24 Feb 2023 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Country will progress with mutual harmony: Maulana Amjad
चरथावल के मदरसा काशिफुल उलूम में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। मौलाना अमजद मदनी ने कहा परस्पर सौहार्द से हमारा मुल्क तरक्की करेगा। एकता और सद्भाव कायम रखना हमारे देश की संस्कृति है। कुरान का हिफ्ज करने वाले छात्रों की दस्तारबंदी की गई।
मदरसा काशिफुल उलूम में दो दिवसीय सालाना इजलास (वार्षिकोत्सव) का समापन हो गया। मुख्य अथिति देवबंद के जमीयत उलमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बेटे मौलाना अमजद मदनी ने तकरीर की। कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति सद्भाव और आपसी प्यार मोहब्ब्त की है। मुल्क तभी तरक्की करेगा, जब आपस में भाईचारा कायम रहेगा। एक दूसरे की परस्पर मदद करें और भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन

जमीयत उलमा के पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर मोहम्मद और देबवंद के मौलाना यामीन ने संबोधित किया। मदरसे के मोहतमिम मौलाना कासिम ने मेहमानों का स्वागत करते हुए तालीमी रिपोर्ट पेश की। जलसे का संचालन मुफ़्ती अब्दुर्रहमान व मुफ़्ती अबरार ने संयुक्त रूप से किया। मौलाना सालिम, अशरफ और मुफ़्ती महराज, मौलाना शाह आलम, मौलाना अहसान मोहसिन, मुफ़्ती अबूबकर, मौलाना मोहसिन, मौलाना ममनून, कारी खालिद, कारी नदीम, कारी जुनैद, डॉक्टर मूसा, हाफिज रफी, अकरम, मास्टर अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों की दस्तारबंदी की गई
कुरान पर हिफ्ज करने वाले छात्र मोहम्मद साकिब, बिलालअहमद, शाहजहां, शादान, जुबेर, सादिक, अमन, सुहेल, अहबाब, अफ्फान, हस्सान अहमद, शादाब, ताज बाबू, नसीम अख्तर की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed