फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country lacks honest leaders, not money: Gadkari

Muzaffarnagar News: देश में पैसे की नहीं, ईमानदार नेताओं की कमीःगडकरी

Fri, 07 Apr 2023 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Country lacks honest leaders, not money: Gadkari
बोले केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

-गांव और किसान समृद्ध नहीं होंगे तो भारत आत्मनिर्भर नहीं हो सकता

-अब स्मार्ट गांव बनाने होंगे, गांवों के युवाओं को रोजगार देना होगा
-ठेकेदारों को चेतावनी दी है, गड़बड़ी की तो बुलडोजर के नीचे दबा दूंगा
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर।केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि देश में पैसे की कमी नहीं है ईमानदार नेताओं की कमी है। हमने साफ कहा है कि हमें गुणवत्ता चाहिए। ठेकेदारों को स्पष्ट चेतावनी है कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी करोगे तो बुल्डोजर के नीचे दबा दूंगा। उन्होंने कहा कि अब स्मार्ट गांव बनाने होंगे। गांव के युवाओं को रोजगार देना होगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में आयोजित दो दिवसीय पशु एवं कृषि मेले का शुभारंभ करने के बाद विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक गांव और किसान समृद्ध नहीं होंगे, तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं हो सकता। किसान गेहूं, धान, गन्ने की खेती करके नहीं, बल्कि नई तकनीक से आधुनिक खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत होगा। किसान को कम लागत में पशुओं के दूध और खेती का उत्पादन बढाना है।ग्रीन कॉरिडोर से मुजफ्फरनगर को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय पशुपाल मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, वीके सिंह, संजीव बालियान, प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, जितिन प्रसाद, कपिलदेव अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


मेले में दिखी उत्तर भारत की संस्कृति की झलक

पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले में उत्तर भारत की झलक दिखी। गेहूं, गन्ने, मोटा अनाज से लेकर खेत-खलिहान की तस्वीर नजर आई। बुलंदशहर और पलवल के हुरियारों ने सांस्कृतिक विरासत साझा की तो किसान गदगद हो गए। मेले हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पशुपालक अपने पशु लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed