फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country building will be done through character and character through games

खेलों से चरित्र और चरित्र से होगा देश निर्माण

Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Country building will be done through character and character through games
क्रीडा भारती के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है। खेल अच्छे चरित्र का निर्माण करता है और चरित्र से अच्छे राष्ट्र का निर्माण होता है।
विज्ञापन

शनिवार को लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में क्रीड़ा भारती के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में एसडी पब्लिक स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर, माउंट लिट्रा जी स्कूल एवं डीएस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भारतीय स्वदेशी खेल शीर्षक पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चौहान ने बताया कि क्रीड़ा भारती की स्थापना 1992 में महाराष्ट्र में हुई थी। कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य गांव स्तर तक के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देना है, ताकि वह ऊंचाइयों को छू सके। युवाओं को खेल की दिशा में ले जाकर उन्हें गलत चीजों से दूर करना है। राष्ट्रीय महासचिव राज चौधरी ने कहा कि क्रीड़ा भारती समाज के प्रत्येक युवा में खेल भावना का विकास करने के लिए काम कर रही है। मंच पर क्षेत्रीय संयोजक विकास अग्रवाल, संदीप त्यागी, अनिल शर्मा, आभा डिल्लन, डा. श्याम नारायण सिंह मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर अध्यक्ष प्रमोद, मंत्री रजनीश, विपिन कुमार, डा. एसएन सिंह, बिजनौर से योगेंद्र पाल योगी, नरपाल मलिक, ईशम सिंह, जैनेंद्र, नरेंद्र, संजीव राजपूत, अरविंद, शरद, अनूप आदि मौजूद रहे। संचालन प्रांत संपर्क प्रमुख राजन ने किया।

क्रीडा भारती के कार्यक्रम में मंचासीन प्रभारी मंत्री चेतन चौहान।

क्रीडा भारती के कार्यक्रम में मंचासीन प्रभारी मंत्री चेतन चौहान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed