{"_id":"608c507f8ebc3ebf80432d19","slug":"counting-of-votes-will-be-done-under-the-supervision-of-13-aros-in-charathaval-muzaffarnagar-news-mrt536632811","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरथावल में 13 एआरओ की निगरानी में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरथावल में 13 एआरओ की निगरानी में होगी मतगणना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो मई को होने वाली मतगणना के लिए पूरी तैयारी कर ली गई। निर्वाचन अधिकारी आरके सागर की मौजूदगी में शुक्रवार को प्रत्याशियों और एजेंटों को एंट्री पास वितरित किए गए। उन्होंने मतगणना केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 13 विभिन्न कक्षों के लिए 13 एआरओ तैनात किए गए हैं।
पिछले सप्ताह जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सेल्वा कुमारी जे के निरीक्षण के बाद इस बार कोविड के मद्देनजर मतगणना कक्षों के बजाय बरामदे में कराई जाएगी। कक्षों के बाहर बरामदे में मतगणना के लिए बैरिकेडिंग और टेबल सज गई है। कॉलेज के तमाम कक्षों के अलावा लैब, स्टोर को भी कब्जे में लिया गया है। पहली बार 52 टेबल लगाई जाएगी। 13 सहायक निर्वाचन अधिकारी को मतगणना के लिए नियुक्त किया गया है। आरओ ने बताया कि कोविड जांच की रिपोर्ट भी एजेंट और प्रत्याशियों के लिए लाना जरूरी है। इसके अलावा मुख्य गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बीमार के लक्षण पाए जाने पर थर्मामीटर से बुखार चेक किया जाएगा और थर्मल स्क्रीनिंग होगी। स्वस्थ लोगों को ही अंदर जाने दिया जाएगा।