फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Councilors demanded cancellation of the board meeting and proposal.

Muzaffarnagar News: सभासदों ने की बोर्ड बैठक व प्रस्ताव निरस्त की मांग

Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Councilors demanded cancellation of the board meeting and proposal.
जानसठ। नगर पंचायत के नौ सभासदों ने अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय से बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड की बैठक को निरस्त कराने एवं पुराने सभी प्रस्तावों को भी निरस्त कराने की मांग को पत्र सौंपा। बोर्ड बैठक का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सभासद मोहम्मद अहसान, सत्यपाल, गौरव भटनागर आशु कंसल, सुशील कुमार ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए बताया कि विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण रवैया किया जा रहा है। नगर पंचायत सीमा क्षेत्र के बाहर की संपत्ति को नगर पंचायत में दर्ज किया जा रहा है। इससे सभासदों में रोष व्याप्त है। सभासदों ने ईओ से सड़क, पानी और नालों की सफाई व्यवस्था आदि समस्याओं का समाधान कराने की भी मांग की है। अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय ने बोर्ड की बैठक को स्थगित कराए जाने का सभासदों को आश्वासन दिया और बिना भेदभाव विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed