फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Coronation virus increased vigilance

कोरोना वायरस से बचाव को बढ़ी सतर्कता

Thu, 19 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Coronation virus increased vigilance
सुनसान पड़ी रेलवे स्टेशन की टिकट विंडो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना वायरस से बचाव को बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता और बढ़ा दी है। लोग हल्का बुखार, जुकाम होते ही अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में रोजाना 3500 तक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 2400 रोजाना पंजीकरण हो रहे हैं।
बीते पांच दिनों से जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ओपीडी और दवाई लेने को चिकित्सालय में भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि ज्यादातर मरीज पेट दर्द, कमर दर्द, खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित आ रहे है। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि जिले में अभी तक कोई पीड़ित नहीं मिला है। अस्पताल में तमाम बंदोबस्त किए गए हैं। रोजाना 3500 तक की ओपीडी हो रही है। उधर, जिला प्रशासन के आदेश पर शहर में सभी मॉल और सिनेमा हॉल बुधवार से बंद करा दिए गए है, ताकि भीड़ एकत्र न हो।
विज्ञापन

आठ प्लेटफार्म टिकट बिके
मुजफ्फरनगर। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी कम दिखाई दी। रोजाना प्लेटफार्म टिकट करीब 80-100 तक बिकते थे। 50 रुपये का टिकट होने पर बुधवार को केवल आठ ही टिकट बिके है। चीफ बुकिंग सुपर वाइजर फारूख ने बताया कि रेलवे में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। धार्मिक स्थल भी बंद होने के कारण बीते दस दिनों में करीब साढ़े लाख रुपये के टिकट रिफंड हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की आय भी आधी हुई
मुजफ्फरनगर। बुधवार को रोडवेज पर भी कम ही यात्री दिखाई दिए। लोगों ने सफर करना भी कम कर दिया है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि यात्री कम होने के कारण डिपो की आय 23 लाख से घट कर 14 लाख तक आ गई है।

जिला चिकित्सालय में मॉस्क लगाकर पहुचें बच्चें ।

जिला चिकित्सालय में मॉस्क लगाकर पहुचें बच्चें ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में दवाई वितरण खिडकी पर लगी भीड़।

जिला चिकित्सालय में दवाई वितरण खिडकी पर लगी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में ओपीडी के बहार लगी मरीजों की भीड़।

जिला चिकित्सालय में ओपीडी के बहार लगी मरीजों की भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर का सूना पडा रेलवे स्टेशन ।

नगर का सूना पडा रेलवे स्टेशन ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

वायरस की सर्तकता के चलते सूना पडा नगर के रोडवेज बस स्टैडं।

वायरस की सर्तकता के चलते सूना पडा नगर के रोडवेज बस स्टैडं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed