{"_id":"5e97434a8ebc3e6f9265f8ae","slug":"corona-will-be-defeated-only-by-staying-at-home-muzaffarnagar-news-mrt477885235","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में रहकर ही कोरोना को होगा हराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में रहकर ही कोरोना को होगा हराना
विज्ञापन
घर में रहकर ही कोरोना को होगा हराना
भोपा। केवल लॉकडाउन से ही कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक लोगों का कहना है कि कोरोना को केवल घर में रहकर ही हराना होगा।
रहकड़ा गांव की प्रधान बबीता रानी ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ने के बाद हिम्मत के साथ घर में रहते हुए कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग व सफाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना होगा। आपत्ति की इस घड़ी में हमें बेहतर पड़ोसी होने का धर्म निभाते हुए अपने आसपास नजर रखते हुए यह भी देखना होगा, कि कहीं कोई पड़ोसी भूखा तो नहीं सोया है। यह वह पहला युद्ध है, जिसे केवल में रहकर ही जीता जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर निशु कुमार की माता सीता देवी का कहना है कि लॉकडाउन बढ़ने से लोगों को दिक्कत का सामना तो जरूर करना पड़ेगा, लेकिन बिना लॉकडाउन के हम इतनी बड़ी जंग नहीं जीत सकते। लॉकडाउन का पालन करने से ही हम कोरोना को हरा सकते हैं। घर में रहकर अपने परिवार के साथ समय बिताएं और उन योद्धाओं के लिए भी दुआएं करें, जो विपरीत परिस्थितियों में कोराना की जंग लड़ रहे हैं।
डॉ पुष्पलता को मिला प्रेरणाश्री सम्मान
मुजफ्फरनगर। जनपद की अग्रणी साहित्यकार डॉ पुष्पलता को ऑनलाइन मुक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ मुक्तक के साथ प्रेरणाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ पुष्पलता ने बताया कि जनपद शाहजहांपुर की साहित्यिक संस्था प्रेरणा परिवार द्वारा गत 13 अप्रैल को ऑनलाइन मुक्तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें डॉ पुष्पलता के मुक्तक को चयनकर्ताओं द्वारा श्रेष्ठ चुना गया। इसके लिए डॉ पुष्पलता को प्रेरणाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है।