फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona vaccination camp will not be held in the district

जनपद में नहीं लगेंगे कोरोना टीकाकरण कैंप

Sat, 10 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination camp will not be held in the district
जनपद में नहीं लगेंगे कोरोना टीकाकरण कैंप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शनिवार को जनपद में कोरोना से अलग नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे।
सीएमओ ने बताया कि शनिवार को कोरोनारोधी टीकाकरण के कैंप नहीं लगेंगे। जिला चिकित्सालय में भी कोरोना टीकाकरण नहीं होगा। जनपद में सिर्फ छह स्थानों पर ऑनलाइन स्लॉट लेकर कोरोना का टीकाकरण कराया जा सकता है, जिसमें नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार एवं सुभाष नगर में सिर्फ कोरोनारोधी दूसरी डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन बुक कराना जरूरी है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, पुरकाजी, जानसठ एवं शाहपुर में लाभार्थी ऑनलाइन बुकिंग करा कर कोरोना टीकाकरण करा सकते हैं, इसके अलावा जनपद में कल कहीं भी कोरोना टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

12526 लोगों का हुुआ टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ.एमएस फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में 12526 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर 9760 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 8064 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1696 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 2766 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के दो केस मिले
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले हैं। जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। जनपद में अब कोरोना के 35 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed