{"_id":"60a3566bd37c1024c62c9131","slug":"corona-union-minister-of-state-sanjeev-balyan-s-brother-in-law-died-from-corona-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत, पंचायत चुनाव में हुए थे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत, पंचायत चुनाव में हुए थे संक्रमित
Tue, 18 May 2021 12:22 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 May 2021 12:22 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। कोरोना संक्रमित मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं। आज केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के तहेरे भाई की कोरोना से मौत हो गई। वे हाल में ही कुटबी गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
जितेंद्र बालियान का फाइल फोटो.
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जितेंद्र बालियान हाल में ही कुटबी गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
बताया गया कि पंचायत चुनाव के दौरान वह और उनके भाई राहुल बालियान संक्रमित हो गए थे। दोनों का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था लेकिन, आज सुबह एम्स में जितेंद्र बालियान की मृत्यु हो गई। राहुल बालियान वेंटिलेटर पर हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल राहुल का यहीं पर इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान का दाह संस्कार गांव में किया जाएगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सोमवार को कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 301 नए संक्रमित लोग मिले। वहीं 516 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में मरीजों का आंकड़ा 28 हजार से पार हो गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। अब तक जनपद में 226 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को मेरठ लैब से केवल 179 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 111 लोग पॉजिटिव आए। एंटीजन टेस्ट में 101 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि प्राइवेट लैब से 89 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह से 301 लोग नए संक्रमित मिले हैं। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि 516 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब तक 28124 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 23524 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी 4374 मरीज सक्रिय हैं, जिनका उपचार चल रहा है।