फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona test of 50 thousand citizens has been done

50 हजार नागरिकों का हो चुका कोरोना टेस्ट

Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona test of 50 thousand citizens has been done
50 हजार नागरिकों का हो चुका कोरोना टेस्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान में जिले में अब तक करीब पचास हजार लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर, एनसीसी अधिकारियों, स्काउट और गाइड ,रोटरी क्लब, लायंस क्लब, इनरव्हील क्लब आदि को कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता के संबंध में जूम ऐप के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया है।

सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में आरटीपीसीआर, रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा लगभग 50000 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। निरंतर जनजागरूकता के लिए कार्य किया जा रहा है। सोशल मीडिया व व्हाट्सएप आदि ग्रुपों पर नागरिकों को सही जानकारी से जागरूक किया जा रहा है। इस पर विशेष ध्यान है कि कोविड को लेकर कोई अफवाह गलत सूचना समुदाय में प्रसारित होने से रोका जाए। नागरिक कोविड को लेकर मानसिक तनाव का सामना करे तो उनको परामर्श तत्काल दिया जाए। इसके लिए जनपद स्तर पर काउंसलर मनोज कुमार 7417532386 को तैनात किया गया है । जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगियों के इलाज हेतु टेलीमेडिसिन टेलीफोन के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed