{"_id":"5f552d018ebc3e81b859ed4d","slug":"corona-suffering-patients-walking-out-of-homes-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt5000124183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान : घरों से बाहर घूम रहे कोरोना से पीड़ित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान : घरों से बाहर घूम रहे कोरोना से पीड़ित मरीज
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना टेस्टिंग सेंटर पर सैंपल देने के लिए खड़े लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सावधान : घरों से बाहर घूम रहे कोरोना से पीड़ित मरीज
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि होम आइसोलेट किए गए कोरोना के मरीज घरों से बाहर घूमकर हालात को और अधिक बिगाड़ रहे हैं। शिकायत मिलने और जांच के उपरांत एक भाजपा नेता सहित आठ लोगों के खिलाफ प्रशासन की ओर से महामारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जिले की हालत दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होने के कारण लोगों को और अधिक सजग होने की जरूरत है। अन्यथा लोगों की लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
जिले में कोरोना के लगातार केस मिल रहे हैं। ऐसे में शासन की गाइड लाइन है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए कोरोना मरीज होम आइसोलेट भी हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें 10 दिन आइसोलेट और सात दिन क्वारंटीन होना होगा। घर में उन्हें परिजनों से भी मिलने की इजाजत नहीं है। इसके बावजूद भी होम आइसोलेट किए गए कोरोना मरीज घरों से निकल कर बाजारों में घूम रहे हैं। कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत मिली। वर्तमान में आठ लोगों के बारे में शिकायत मिली, जिसमें एक भाजपा नेता भी शामिल हैं। आरोप है कि भाजपा नेता होम क्वारंटीन होने के दौरान अपने गांव बहेड़ी से शहर में आए और कई दफ्तरों में भी गए। उनके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सात लोग और ऐसे ही पाए गए है, जो होम आइसोलेट होने के बावजूद घरों से बाहर घूम रहे थे। इनमें नई मंडी क्षेत्र में चार और सिविल लाइन क्षेत्र में तीन लोग शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ भी थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
511 मरीज हैं होम आइसोलेट
मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर देहात में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार तक एक्टिव केस 899 है, जिनमें से 511 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई
मुजफ्फरनगर। होम आइसोलेट किए गए मरीजों के घरों से बाहर घूमते मिलने पर प्रशासन ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है। एडीएम वित्त ने बताया कि कोविड कंट्रोल रूम की टीम होम आइसोलेट मरीजों की निगरानी करती है। मोबाइल फोन पर प्रतिदिन की जानकारी ली जाती है। एप से उनकी लोकेशन भी ट्रेस की जाती है। अब इन घटनाओं के बाद इन मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है।