फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona patient dies, figure reached 90

कोरोना मरीज की मौत, आंकड़ा 90 पर पहुंचा

Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona patient dies, figure reached 90
कोरोना मरीज की मौत, आंकड़ा 90 पर पहुंचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को एक और मरीज की मेरठ मेडिकल में मौत हो गई। अब तक कोरोना 90 नागरिकों की जान ले चुका है। उधर, रविवार को जांच में 52 लोग संक्रमित मिले हैं। हालांकि 50 मरीज ठीक भी हुए, फिर भी जिले में मरीजों की संख्या बढ़ कर 435 हो गई है।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बुढ़ाना निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति जांच में दो दिन पहले पॉजिटिव आया था। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां पर रविवार को उसकी मौत हो गई। अब तक जनपद में 90 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रविवार के 1308 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराए गए। जिनमें शहर समेत जनपद में 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिन्हें उपचार दिलाया जा रहा है। इनमें शहर में 30 मरीज मिले हैं, जबकि खतौली क्षेत्र में 11, मखियाली में चार बघरा में तीन, जानसठ में तीन, मोरना में एक मरीज मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में 6896 मरीज कोरोना के मिल चुके है, जिनमें से 6372 ठीक हो गए, अभी 435 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed