{"_id":"5fd117918ebc3e3e723030d5","slug":"corona-negative-patients-will-get-cheaper-treatment-muzaffarnagar-news-mrt5148341176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना निगेटिव आए मरीजों का होगा सस्ता ईलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना निगेटिव आए मरीजों का होगा सस्ता ईलाज
विज्ञापन
कोरोना नेगेटिव आए मरीजों का होगा सस्ता इलाज
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित मरीजों को डिस्चार्ज के बाद भी यदि कोई परेशानी बनती हैं, तो अब उनको जिले में ही सस्ती दरों पर बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेगराजपुर में कोविड पोस्ट वार्ड तैयार किया गया है। डीएम ने वार्ड का निरीक्षण कर तैयारियां देखी।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमण मरीजों के उपचार को लेकर हॉस्पिटल के कोविड स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने वीडियो कॉल के माध्यम से कोविड वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीजों से भी बात की और उनके उपचार, खानपान तथा साफ सफाई आदि बिंदुओं पर चर्चा की। डीएम ने इस वार्तालाप के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों का हौसला भी बढ़ाने का काम किया। मरीजों को यह भी जानकारी दी कि यहां से डिस्चार्ज होने के बाद यदि उनको और उपचार की आवश्यकता महसूस होती है, तो वह यहीं पर बनाए गए पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती रहकर अपना उपचार सस्ती दरों पर करा सकते हैं। यह पूरी तरह से पेड वार्ड है। समीक्षा के उपरांत डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में बनाए गए पोस्ट कोविड वार्ड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बेगराजपुर हॉस्पिटल में अब पोस्ट कोविड वार्ड तैयार किया गया है। कोविड मरीज को यहां पर भुगतान के आधार पर उपचार कराने की सुविधा प्रदान की जाएगी, लेकिन यहां के रेट प्राइवेट अस्पतालों से करीब 10 गुना कम रखे जाने का दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। सीएमओ ने बताया कि इस वार्ड में आईसीयू जैसी सुविधा मिलेगी। ऑक्सीजन का भरपूर प्रबंध किया गया है।