फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona made people sugar patients

कोरोना ने लोगों को बना दिया शुगर के मरीज

Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona made people sugar patients
कोरोना ने लोगों को बना दिया शुगर के मरीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बिगड़ी लोगों की सेहत अब तक ठीक नहीं हो सकी है। संक्रमण ने लोगों को शुगर के मरीज बना दिया है। स्वास्थ्य विभाग की स्टडी कहती है कि कोरोना संक्रमित हुए लोगों का शुगर लेवल लंबे समय बाद भी कंट्रोल नहीं हो पा रहा है।
जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. एसके त्यागी बताते हैं कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शुगर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना के दौरान यह शुगर की चपेट में आए। कोरोना से तो मुक्ति मिल गई, लेकिन शुगर का लंबा उपचार चल रहा है। कई रोगी ऐसे हैं, जो लंबे उपचार के बाद भी जिनका शुगर लेवल पूरी तरह कंट्रोल नहीं हो सका है। कोरोना की दूसरी लहर ने शुगर की बीमारी को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

साढ़े चार हजार मरीजों का चल रह उपचार
जिला अस्पताल में शुगर के साढ़े चार हजार मरीजों का उपचार चल रहा है। डॉ. एसके त्यागी का कहना है कि जो भी मरीज पहुंचते हैं, उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे भी बीमारी की चपेट में
शुगर की बीमारी की चपेट में बच्चे भी आ रहे हैं। हालांकि इनकी संख्या कम है। अस्पताल में करीब 20 शुगर से बीमार बच्चे पंजीकृत हैं।
खुद ही उपचार में जुटते हैं लोग
पूर्व सीएमओ डॉ. एसके त्यागी का कहना है कि शुगर की बीमारी आबादी के पांच से 10 फीसदी हिस्से को प्रभावित कर रही है। लेकिन अधिकतर लोग सरकारी अस्पतालों तक नहीं पहुंचते। खुद ही उपचार शुरू कर देते हैं या निजी डॉक्टरों से दवाई लेते हैं।

बैठे-बैठे बढ़ रहा शुगर
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि शुगर की बीमारी बढ़ी है। इसकी वजह यह भी है कि लोगों ने शारीरिक श्रम के कार्य बेहद कम कर दिए हैं। आरामदेह जीवनशैली को त्यागकर ही बीमारी से बचा जा सकता है। रोजाना करीब एक घंटा टहलने से बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed