फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona killed two people, 87 patients found infected

कोरोना से दो लोगों की मौत, 87 नए मरीज मिले

Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona killed two people, 87 patients found infected
कोरोना से दो लोगों की मौत, 87 मरीज संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना से पीड़ित दो लोगों की और मौत हो गई। जनपद में मौत का आंकड़ा 40 पर पहुंच गया है। रविवार को 87 नए मरीज मिले हैं। शहर कोतवाल भी पत्नी सहित पॉजिटिव आए हैं। जिला महिला चिकित्सालय की एक स्टाफ नर्स भी संक्रमित पाई गई है। सर्वाधिक केस गांधी कॉलोनी में मिले हैं। थानों में पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
जनपद में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि रविवार को दो लोगों की मौत हुई है। रामपुरी निवासी व्यक्ति बेगराजपुर में भर्ती था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मेरठ में भर्ती गांधी कॉलोनी निवासी एक मरीज की मौत हुई है। रविवार को विभिन्न स्थानों पर हुई जांच में 87 नए केस मिले हैं। गांधी कालोनी में सबसे अधिक दस लोग पॉजिटिव आए हैं। पुलिस लाइन, खतौली थाना, सिटी कोतवाली और पुलिस चौकी पर चार पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इनसे शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कपरवान और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव आए हैं। जिला महिला अस्पताल की एक और स्टाफ नर्स पॉजिटिव आई है। शिक्षक कालोनी में छह, नई मंडी में तीन, आवास विकास में तीन, साकेत में तीन लोग पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर भी मिले मरीज
रविवार को अंकित विहार, सुरेंद्र नगर, अलमासपुर, कूकड़ा, गांधीनगर, भोपा, नंगला कबीर, भंगेला, जमना विहार, नागर कालोनी, जैन मंडी, बड़सू, मुरादपुरा, बघरा, मलीरा, चरथावल, खालापार, रेशू विहार, कंबलवाला बाग, साउथ सिविल लाइन, आदर्श कॉलोनी, गंगारामपुरा, ब्रहमपुरी, कृष्णापुरी, शिव विहार, पंचशील कालोनी, आर्यपुरी, टीचर कालोनी, अबूपुरा, नई मंडी, रामपुरी, भरतिया कालोनी, पटेलनगर, सदर बाजार, योगेंद्रपुरी, जसवंतपुरी में भी कोरोना के मरीज मिले है। जिले में कोरोना के केस बढ़ते हुए 2639 हो गए हैं। इनमें से 899 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 1706 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed