फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona infection started from the city to the villages

गांवों तक पहुंचा कोरोना, 66 दिनों में 162 मरीज

Sun, 14 Jun 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Corona infection started from the city to the villages
भगत सिहं रोड पर खरीदारी को उमडी भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण पहुंचा गांवों तक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी पैर पसार रहा है। गांवों में संक्रमण के रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। गांव तक कोरोना पहुंचने के कई कारण हैं, जिनसे कठिनाई बढ़ गई हैै। कहीं प्रवासी श्रमिक कोरोना फैलने का कारण बने तो कहीं बाहर गए ग्रामीण को कोरोना ने जकड़ लिया। कवाल गांव तो ऐसा है, जहां 30 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण की वजह से ही गांवों को सील किया जा रहा है, जिससे लॉकडाउन खुलने के बावजूद ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का भी संकट पैदा हो रहा है।
जनपद में कोरोना के संक्रमण का पहला केस आठ अप्रैल को सामने आया था। पहले ही दिन सिसौली, पुरकाजी और शेरनगर में चार केस मिले थे। बाद में भी विभिन्न क्षेत्रों में नए केस मिलने का सिलसिला जारी रहा। कई दिनों तक कोरोना केस नहीं मिलने और पुराने रोगी ठीक होने पर 16 मई को जिला कोरोना मुक्त हो गया, लेकिन इसके अगले ही दिन महाराष्ट्र से आए तीन लोग संक्रमित मिले। तब से लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। प्रवासी मजदूरों के आने के साथ ही गांवों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे। बाहर से आए काफी लोग सीधे गांवों में अपने घर चले गए। इससे कोरोना के मामले बढ़ते गए। अब तक जिले में 162 कोरोना केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

आठ लोगों की हो चुकी है मौत
कोरोना से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दक्षिणी खालापार निवासी वृद्धा, गढ़ी गोरवान निवासी वृद्ध, मढ़करीमपुर निवासी वृद्ध, खतौली के पक्का बाग निवासी 42 वर्षीय महिला तथा गांव चुड़ियाला निवासी किशोरी की मेरठ में मौत हुई है। इसके अलावा, रथेड़ी निवासी महिला व मिमलाना निवासी युवक, चरथावल निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलें में रिकवरी रेट 48 प्रतिशत से ऊपर
जिले में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 48.76 प्रतिशत हो गई है। अब तक 162 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 79 ठीक हो गए हैं। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। जिले में रिकवरी रेट बेहतर है, लेकिन बच्चे, वृद्ध एवं गर्भवती महिलाएं घरों से बाहर निकलने से बचें।
इन गांवों में पहुंचा कोरोना
गांव का नाम मिले मरीज
कवाल 30
अलमासपुर 05
मढ़करीमपुर 05
वाजिदपुर 01
आदमपुर 02
बरवाला 01
दधेड़ू कलां 01
सैद नंगला 02
शेरनगर 01
मुकंदपुर 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed