फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona infection increased in rural area

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ा कोरोना का संक्रमण

Sat, 08 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona infection increased in rural area
ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ा कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण कोहराम मचा रहा है। शनिवार को 1312 संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर में 525 तथा देहात में 787 मरीज पाए गए है। जिससे पता चल रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद देहात में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यह संख्या जिले में एक दिन में मिले मरीजों की सबसे ज्यादा है। शनिवार को 253 मरीज ठीक भी हुए, बावजूद इसके जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या छह हजार पार कर 6366 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शनिवार को आरटीपीसीआर रिपोर्ट और एंटिजन जांच में 1312 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर में 525 मरीज मिले। शहर से लगे देहात क्षेत्र में 229, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 50, बुढ़ाना में 54, चरथावल में 26, जानसठ में 57, खतौली में 89, मोरना में 202, पुरकाजी में 37, शाहपुर में 43 मरीज पाए गए है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इनमें ज्यादा मरीज देहात क्षेत्र के है। शनिवार को 253 मरीज ठीक हुए। अभी तक जिले में कोरोना के 23744 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 17179 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी भी जिले में 6366 मरीजों का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से आई सैंपल की रिपोर्ट
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच देरी से आ रही है। शनिवार को 1312 मरीजों में से 885 मरीज पुराने हैं, जिनकी रिपोर्ट आठ दिनों बाद आई है, इसलिए इतने केस हो गए। मेरठ लैब में अभी भी करीब 800 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed