फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona epidemic came in the way of welcoming new year

नए वर्ष के स्वागत में कोरोना महामारी आड़े आई

Thu, 31 Dec 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Corona epidemic came in the way of welcoming new year
नए वर्ष के स्वागत में कोरोना महामारी आड़े आई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नए वर्ष के स्वागत में कोविड महामारी आड़े आ गई है। पहाड़ों की वादियों पर घूमने के शौकीन नवदंपती, युवाओं और बच्चों को बर्फबारी का लुत्फ उठाने से महरूम रहना पड़ेगा। रेस्तरां, होटल और ट्रेवल कंपनियों से इस बार लोगों ने उत्तराखंड सरकार की सख्ती से बुकिंग नहीं कराई है। कई लोगों ने अपने नए साल पर कुल्लू, मनाली, मसूरी और वैष्णो देवी के कार्यक्रमों पर ब्रेक लगा दिया हैं। नए साल के जश्न पर भी पुलिस का पहरा रहेगा। प्रशासन की अनुमति बगैर कोई कार्यक्रम नहीं होगा। अमर उजाला ने युवाओं से नए वर्ष के तैयारियों के संबंध में बातचीत की।
शहर के सराफा कारोबारी आरूप कुच्छल और चरथावल के कपड़ा व्यापारी मोहित गर्ग मित्र मंडली के साथ परिवार को लेकर कुल्लू मनाली जाने का कार्यक्रम बनाया था। कोरोना के नए स्ट्रेन की दस्तक से सरकार की सख्ती ने हिल स्टेशनों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के इरादे को निरस्त करना पड़ा, जिससे परिवार में बच्चे मायूस हैं। हालांकि वह शहर के एक होटल में जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन

बुढ़ाना की युवा दंपती नमन मित्तल ने मसूरी के लिए कार बुकिंग कराई थी। उत्तराखंड सरकार द्वारा नए साल के तमाम कार्यक्रमों पर पाबंदी की खबर से उन्हें अपना प्रोग्राम बदलना पड़ा। संजय गर्ग और अंशुल का सपरिवार मसूरी जाने की तैयारी थी। एक बार फिर इंग्लैंड से कोरोना के नए संक्रमण ने उनके पैरों पर बंदिश लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर में दिल्ली-दून हाईवे पर स्थित देवराणा रिसोर्ट के एमडी हरेंद्र चौधरी बताते है इस बार कोविड के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। अभी तक नए साल की कोई एडवांस बुकिंग नहीं हुई। नए साल का जश्न कम होने की वजह से कारोबार में मंदी स्वाभाविक है।
-रेलवे रोड स्थित संजीव मान टूर एवं ट्रैवल्स के स्वामी संजीव कुमार का कहना है कारोबार इस बार पूरी तरह जीरो है। नए साल की बुकिंग के लिए रेलवे और हवाई जहाज से विदेशों के अलावा मनाली, कूल्लू, बंगलुरू, ऊटी, मैसूर, पोर्टब्लेयर और केरल आदि जाने के लिए कई महीने पहले बुकिंग होती थी। इस बार कोरोना ने कारोबार पूरी तरह ठप कर दिया।

-ट्रैवल्स एजेंसी संचालक नितिन गर्ग कहते है रेलवे सेवा बंद है। हर साल नए साल माता वैष्णो देवी और धार्मिक स्थलों पर जाने की होड़ नए साल पर लगती थी। कोविड़ के कारण इस बार कोई बुकिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed