फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona curfew: silence in the city

कोरोना कफ्र्यू:-शहर में सन्नाटा पसरा

Sun, 02 May 2021 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Corona curfew: silence in the city
कोरोना कर्फ्यू : शहर में सन्नाटा पसरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू में पहले दिन शनिवार को लोगों ने घरों में रह कर कर्फ्यू का पालन किया। शहर में लोगों की आवाजाही बहुत कम होने पर सन्नाटा पसरा रहा। लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नागरिकों ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान घरों में रहना ही बेहतर समझा। शहर में मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने बाइकों से आने वाले को घर से बाहर निकलने का कारण पूछा, जरूरी काम होने पर ही उन्हें जाने दिया गया।
महामारी का कारण बने कोराना के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ऩे के लिए शासन ने अब शुक्रवार रात आठ बजे से लेकर मंगलवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। तीन दिन के 83 घंटे के कोरोना कर्फ्यू में शनिवार को पूर्णतय बंद रहा। रात्रि से ही कोरोना कर्फ्यू पुलिस ने लागू करा दिया था। शनिवार को सुबह दूध की डेयरी खुली, तो लोगों ने दूध लिया। इसके बाद डेयरी भी बंद हो गई। फल-सब्जी मंडी भी बंद रही। लोगों ने नियमों का स्वेच्छा से पालन किया तथा घरों में ही रहे। शहर में लोगों की बहुत कम आवाजाही के चलते पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। शिव चौक, भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, कोर्ट रोड, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, नई मंड़ी, पटेल नगर, गांधी नगर, गांधी कालोनी, चौड़ी गली, सदर बाजार समेत सभी बाजार बंद रहे। जिससे पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा। मालवीय चौक, प्रकाश चौक, महावीर चौक, शिव मूर्ति चौक आदि स्थानों पर पुलिस बेरिकेडिंग लगाए हुए तैनात रही। इस दौरान बाइकों से आने जाने वालों को पुलिस ने रोक कर घर से बाहर निकलने का कारण पूछा, इसके बाद ही उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर खुले रहे
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर और मंडी के सभी मेडिकल स्टोर खुले रहे। मेडिकल स्टोरों पर दवाई लेने वालों की लाइन लगी रही। जिला परिषद मार्केट में दवा का थोक बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में यात्री रहे कम
मुजफ्फरनगर। कोरोना कर्फ्यू में लोगों के घरों में रहने पर रोडवेज बसों को कम ही यात्री मिले। डिपो के बेडे़ में से आधी बसों का ही संचालन हो सका। मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बड़ौत मार्ग पर भी यात्री कम रहे। लंबी दूरी की अधिकांश बसे भी यात्रियों के अभाव में नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed