{"_id":"609589918ebc3ecf1f05c6d9","slug":"corona-curfew-is-not-being-followed-in-khatauli-muzaffarnagar-news-mrt537449848","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली में कोरोना कर्फ्यू का नहीं हो रहा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली में कोरोना कर्फ्यू का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जिला प्रशासन के आदेश के बाद सुबह के समय दो घंटे आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोले जाने के निर्देश दिए हैं, परंतु अन्य दुकानदार इस आदेश को ठेंगा देखाते हुए अपनी दुकानों के ताले खोलकर बैठ जाते हैं। पुलिस का सायरन सुनकर दुकानें बंद हो जाती हैं।
अलविदा जुमे के दिन सुबह से ही बिद्दीवाड़ा, बड़ाबाजार, बालकराम सहित अन्य मोहल्लों में दुकानदारों ने अपनी कपड़े, जूते-चप्पल आदि की दुकानें खोल लीं। उन पर सामान खरीदने वालों की भीड़ पहुुंच रही है। पुलिस कर्मी दुकानें बंद करने के लिए पसीने बहा रहे हैं। पुलिस कर्मी जिस तरफ जाते वहां की दुकानें बंद हो जाती, बाद में दुकानें खोल ली जाती।
दुकानदारों ने ग्राहकों को दुकानों के भीतर घुसाया हुआ था, कुछ दुकानदारों का चोर दरवाजा मकान से है, तो उन्होंने मकान के रास्ते दुकान में ग्राहक बैठा रखे थे, जिन्होंने घर पर ही दुकान कर रखी थी, उनके घरों में ग्राहक घुसे थे, ऐसा लग रहा था कि कोरोना का डर लोगों के दिलों दिमाग से निकल गया हो। वहीं, कस्बे में राशन वितरण के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। राशन लेने के लिए पहुंच रहे लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।