फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona crisis giving many lessons to life

‘जिंदगी हर कदम एक नई जंग है’

Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Corona crisis giving many lessons to life
जगेंद्र उज्ज्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन ने जिंदगी की आदतें ही बदल दी है। कोरोना के संकट से जूझते युवा भी लॉकडाउन में यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस छोड़कर घरों में नई रणनीति से कोर्स कम्प्लीट कर रहे हैं। कोई सब्जेक्ट को लेकर इंटरनेट पर माथापच्ची कर रहा है तो कोई खूबियां तराशने में जुटा है। मेडिकल और इंजीनियरिंग के विद्यार्थी कहते है कि कोरोना ने फिर अहसास कराया, जिंदगी हर कदम एक नई जंग है।
साकेत कालोनी निवासी नीमा अध्यक्षा डा. नीता सैनी के पुत्र लुइस सैनी दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कालेज के सेकंड ईयर के छात्र है। 2018 में जिले के नीट टॉपर लुइस कहते है कि हर रोज ऑनलाइन क्लासेज हैं। शेष वक्त में कविता लिखता हूं। लॉकडाउन में प्रकृति निखर गई है। हर स्थिति में पॉजिटिव रहे। कोरोना में कर्तव्यनिष्ठा से जुड़े डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों का सम्मान कीजिए, ताकि देश के लोग सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

नई मंडी निवासी प्राचार्य डा. सचिन एवं डा. रिंकू एस गोयल की बेटी आनंदी गोयल अबेस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद में कम्प्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा है। आनंदी बताती हैं कि लॉकडाउन के बीच घरों में लंबे प्रवास ने जिंदगी को खट्टे-मीठे अनुभव दिए है। कंप्यूटर पर प्रोग्राम बनाए और ऑनलाइन पढ़ाई की। फुर्सत के पलों में मां से किचन में डोसा, उपमा, इडली तैयार करना सीखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा छाया शर्मा ने लॉकडाउन में चित्रकला निखारी। सलेमपुर के लोकेश शर्मा की बेटी छाया बताती हैं कि लॉकडाउन में ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाई चल रही है। परिजनों के साथ वक्त बिताने का भरपूर मौका मिला।

उदीयमान फुटबाल खिलाड़ी अक्षुण्ण त्यागी वर्तमान में अंडर-18 में उड़ीसा के लिए खेलते हैं। चरथावल के प्रवीण त्यागी के पुत्र अक्षुण्ण डीयू में बीकॉम के छात्र हैं। लॉकडाउन में घर कर लौट आए अक्षुण्ण कहते हैं कि कोरोना की आपदा ने जीवन जीने के तरीके में बदलाव ला दिया हैा। एसआरएम यूनिवर्सिटी, चेन्नई में बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट अनंत चौधरी शहर के अग्रसेन विहार में रहते है। कृषि विभाग में कार्यरत बबीता के पुत्र अनंत का कहना है कि लॉकडाउन में कौशल क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट जिंदगी को कई सबक दे रहा है। सबके पास ढेर सा वक्त है, खूबियां तराशिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed