फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona becoming epidemic in villages

अब गांवों में महामारी बनता जा रहा कोरोना

Fri, 23 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona becoming epidemic in villages
गांवों में महामारी बनता जा रहा कोरोना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ट्रेनिंग के दौरान और ड्यूटी का सामान वितरण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बड़े स्तर पर संक्रमित हुए हैं। चुनावी ड्यूटी के बाद 25 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी कोरोना महामारी की चपेट में हैं। वहीं प्रचार के दौरान प्रत्याशी और आम जनता में कोरोना का प्रसार हुआ है। यही कारण है कि शहर से ज्यादा संक्रमित अब गांवों में आना शुरू हो गए हैं।
जिले में कोरोना महामारी को व्यापकता देने का काम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ने किया है। कर्मचारियों को जब एक जगह एकत्र कर ट्रेनिंग दी गई तो इंटर कॉलेजों के 40 शिक्षक संक्रमित हुए। बेसिक शिक्षा के भी लगभग 50 शिक्षक इसकी चपेट में आए। अलग-अलग विभागों के भी लगभग 40 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए। इन सबकी चुनाव में ड्यूटी काटनी पड़ी। नामांकन प्रक्रिया, चुनाव ड्यूटी के दौरान आरओ और एआरओ भी चपेट में आ गए। चुनाव के बाद इनका आंकड़ा सामने आ रहा है। जानसठ ब्लाक के आरओ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक खुद कोरोना पॉजिटिव हैं और उनके पांच एआरओ को भी कोरोना है। बघरा ब्लाक में छह एआरओ कोरोना संक्रमित हुए हैं। प्रत्येक ब्लाक के आरओ और एआरओ की यही स्थिति है।
विज्ञापन

जिले के दो खंड शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल और दिनेश कुमार संक्रमित हैं। बड़ी बात यह है कि जिला पंचायत के आरओ और एडीएम वित्त आलोक कुमार और उनकी पत्नी दोनों संक्रमित हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार और कार्यालय के लिपिक जसवंत कोरोना संक्रमित हुए। चुनाव के बाद ड्यूटी में लगे कर्मचारी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। डीआईओएस गजेंद्र कुमार का कहना है कि ड्यूटी से पहले के 40 शिक्षकों के संक्रमित होने की जानकारी उनके पास है। बाद में कितने शिक्षक चपेट में आए कॉलेज बंद होने के कारण जानकारी नहीं मिल पा रही है, लेकिन सूचनाएं लगातार मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए मायाराम ने बताया कि दो खंड शिक्षा अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षकों के पॉजिटिव आ जाने से विभाग की बैठकें बंद कर दी गई हैं। जिले के अलग-अलग विभागों के कर्मचारी और अधिकारी बड़ी संख्या में चपेट में है। चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशी और ग्रामीण भी तेजी के साथ संक्रमित हुए हैं। जिला पंचायत के वार्ड 27 से भाजपा प्रत्याशी सम्राट बालियान का कोरोना से निधन हो चुका है। जिले में सैकड़ों प्रत्याशी अलग-अलग गांवों में कोरोना की चपेट में हैं। चुनाव के बाद जिले के अधिकतम गांवों में कोरोना पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed