फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona Alert: Jail Inspection

कोरोना अलर्ट: जेल का औचक निरीक्षण

Thu, 19 Mar 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona Alert: Jail Inspection
जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला जज, डीएम और एसएसपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना अलर्ट: जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के चलते जारी अलर्ट के तहत बुधवार को जिला जज, डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। अफसरों ने जेल परिसर व बैरकों में निरंतर सफाई व्यवस्था रखने के साथ ही बंदियों को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जेल कर्मचारियों को भी मुलाकातियों की सघन जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें अंदर भेजने के लिए कहा गया है।

बुधवार को जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा, डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव टीम के साथ अचानक जिला जेल पहुंचे। अफसरों ने सबसे पहले जेल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी और जेल कर्मियों को परिसर के साथ ही बैरकों में भी लगातार सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। अफसरों ने जेल अधीक्षक एके सक्सेना को जेल में बंद बंदियों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बंदियों को मास्क, टिशू पेपर व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाने के भी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अफसरों ने जेल अस्पताल का निरीक्षण कर वहां चिकित्सा संसाधनों की भी जांच की। अफसरों ने जेल की जैमर प्रणाली की जांच कर जेल कर्मचारियों को बंदियों की मिलाई पर आने वाले लोगों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed