फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cooperative societies are working independently: Kapil Dev

सहकारी समितियां कर रही स्वतंत्र होकर कार्य : कपिलदेव

Sat, 17 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cooperative societies are working independently: Kapil Dev
किसान सेवा सहकारी समिति में वार्षिक सामान्य निकाय क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। किसान सेवा सहकारी समिति में वार्षिक सामान्य निकाय क्षेत्र के किसानों की बैठक हुई। इसमें स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पहले सहकारी समितियों पर कब्जे थे। भाजपा सरकार ने उन्हें कब्जामुक्त किया है। सभी समितियां स्वतंत्र होकर कार्य कर रही है। एक या दो चीनी मिलों को छोड़कर सभी ने समय पर भुगतान किया है।
प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी ने वार्षिक ब्योरा प्रस्तुत किया। बताया कि समिति ने 55 लाख 10 रुपये मुनाफा किया जबकि गत वर्ष यह 53 लाख 19 हजार था। किसानों की सुविधा के लिए मिनी बैंक है। उसमें दो करोड़ 57 लाख 83 रुपये है। 410 नए सदस्य बनाए गए है। एटीएम से 215 नए खाते खोले गए। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसान के लिए चिंतित हैं। देश में किसान, व्यापारी सब सुरक्षित है। सब ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, अरुण त्यागी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कृभको प्रबंधक देशराज सिंह विश्नोई ने भी किसानों को खाद बीज की जानकारी दी। एडीसीओ शोभाराम शर्मा, एडीओ सुभाषचंद्र , बरला कोपरेटिव बैंक के मैनेजर दुष्यंत यादव, संचालक वीरेंद्र त्यागी, नरेश कुमार, धर्मबीर, कुलदीप सिंह, राजकुमार, शिमला देवी, मोहम्मद इस्लाम व कनक सिंह, टोपी गुर्जर, विनीत त्यागी, राजेश त्यागी, डीसीडीएफ डायरेक्टर मनोज चौधरी और राजकुमार त्यागी, शशि त्यागी सोमपाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed